खाते से 30 हजार रुपये निकालने का आरोप
ललितपुर। मैलार गांव के कमल सिंह ने बैंक के फील्ड ऑफिसर पर केसीसी खाते से तीस हजार रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्र सौंपा।
पत्र में उसने बताया कि वह राजघाट वांध में दैनिक वेतन भोगी है। उसका एक बैंक में केसीसी का खाता खुला हुआ है, जिससे उसने 34 हजार रुपये का कर्ज ले रखा था। कुछ दिन पहले बैंक का फील्ड ऑफिसर उसके पास आया और उसके कर्ज की माफी होने की बात कर उससे पांच हजार रुपये लेकर चला गया। इसके बाद एक दिन वह पुन: आया और उसके खाते में तीस हजार रुपये धोखे से जाने की बात करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर कुछ दिनों बाद आरोपी ने दो अन्य व्यक्तियों को उसके पास भेज दिया और उसे अपने पास बुलाया। न आने की बात करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके खाते से तीस हजार रुपये निकाल लिए।