फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: रंगदारी मांगने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत गांधीनगर मुहल्ला निवासी से रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुहल्ला गांधी नगर निवासी संजय दीक्षित पुत्र राजेंद्र नारायण ने न्यायालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि आठ फरवरी की शाम जब वह घर पर था। तभी मुहल्ले के कमलेश गोस्वामी पुत्र प्रेमनारायण, शिवम, शुभम, सुमन गोस्वामी व रूपल लाठी-डंडों के साथ एकराय होकर घर में घुस आए और गाली-गलौज कर 15 हजार रुपये की रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आसपास से लोगों को आता देख आरोपी पीड़ित के पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें