फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट खसोट की कराई जाए उच्चस्तरीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट खसोट की कराई जाए उच्चस्तरीय जांच
विज्ञापन

ललितपुर। उर्स कमेटी के विवाद में अब भारतीय जनता पार्टी कूद गई है। पार्टी के नगर अध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन देकर पूर्व की कमेटी द्वारा की गई लूट खसोट की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। इससे विवाद और गहराने के आसार बन गए हैं। लंबे समय से उर्स कमेटी का विवाद चल रहा है। इसमें अभी तक दो पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ रहे थे। यही नहीं, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए कमेटी के कुछ पदाधिकारियों पर भूमाफिया की कार्रवाई की थी। इसके बाद भी विवाद थम नहीं रहा है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की नगराध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा 31 मार्च से चार अप्रैल तक हजरत बाबा सदनशाह का सालाना उर्स आयोजित कराया जा रहा है। इसकी व्यवस्थाएं नामित कमेटी द्वारा की जाएगी। जो पूर्व में कमेटी कार्य कर रही थी, उसने फर्जी तरीके से कब्जा कर कई सालों तक लूट खसोट किया। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराना आवश्यक हो गया है। उन्होंने प्राप्त आवेदन पत्रों को लखनऊ भिजवाने की वकालत की, जिससे आगे की कार्रवाई पूरी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें