फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीनामा न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीनामा न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बूचा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर राजीनामा नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम बूचा निवासी घनश्याम पुत्र हजारी रजक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 जनवरी को दिन में एक बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था कि गांव के ही कुछ लोग आए और नहर के पानी को लेकर उसे गालियां देने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी व जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। 18 जनवरी को उक्त मामले में जखौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद 27 फरवरी को उक्त लोगों ने नहर का पानी बंद कर दिया और उन पर लिखाए मुकदमा पर स्टे मिलने की बात कहकर उसे अब झूठे अन्य मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें