फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग पर फर्जी नियुक्ति के मामले दबाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग पर फर्जी नियुक्ति के मामले दबाने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न भर्तियों की जांच चल रही है। वहीं, कई अन्य मामले शिकायतों के आधार पर प्रकाश में आ रहे हैं। मुहल्ला गोविंद नगर के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर ऐसे प्रकरणों को दबाने का आरोप लगाया है। मुहल्ला गोविंद नगर निवासी वाजिद खान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित विभिन्न अफसरों को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शासन ने शिक्षकों की विभिन्न भर्तियों पर जांच बैठा रखी है। वहीं, कई फर्जीबाड़ा के प्रकरण शिकायतों के आधार पर प्राप्त हो रहे हैं। शुरुआती दौर में विभागीय अफसर सक्रिय दिखे। उन्होंने कुछ शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई लेकिन अन्य मामलों पर अफसरों ने चुप्पी साध ली है। वहीं, विभागीय कर्मी संदिग्ध नियुक्तियों की फाइलों को दबाए बैठे हैं। इससे संदिग्ध मामले उजागर नहीं हो पा रहे हैं। इस तरह के रवैये से विभाग को हर महीने लाखों रुपये क्षति पहुंच रही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें