कॉलेजों के बाहर पुलिस बल तैनात करें
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालयों व इंटर कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा कराने की मांग को लेकर एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते दिनों इंटर कॉलेज और महाविद्यालयों में परीक्षाएं चल रहीं हैं। लेकिन परीक्षाएं के समय में बाहरी लड़के विद्यालयीय छात्राओं से छींटाकसी कर रहे हैं। इससे छात्राएं अपने आप को असुरक्षित कर रहीं हैं। परिषद ने कॉलेजों के बाहर पुलिस बल तैनात कराने की मांग की है।