फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों ने देशी शराब ठेके के सेल्समेन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारातियों ने देशी शराब ठेके के सेल्समैन को पीटा
विज्ञापन

- रु पये लूटने का आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़वारी में बृहस्पतिवार की रात गांव में आई एक बारात में शामिल कुछ लोगों ने स्थानीय देशी शराब के ठेके के सेल्समैन तेजराम पुत्र रामप्रसाद के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उन्होंने मारपीट कर रुपये भी लूटे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा सहित अन्य बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में सेल्समैन ने बताया कि वह ठेका बंद करके घर आने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच गांव में शहर के मोहल्ला हरदीला से पहुंची बारात में शामिल कुछ शरारती लोगों ने उससे शराब देने की जिद करने लगे। ठेका बंद होने की बात कहते हुए मना करने पर उन्होंने ठेके के अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी और शराब लूट ली। पीड़ित ने रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे राजघाट चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह भदौरिया ने घायल सेल्समैन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने शादी समारोह होने के बाद दूल्हा सहित कुछ बारातियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सेल्समैन के साथ हुई वारदात में पूछताछ के लिए दूल्हे व उसके परिजनों को लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें