फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर लगाया फर्जी मुकदमा में फसाने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही दे रहा मुकदमा में फंसाने की धमकी, शिकायत
विज्ञापन

ललितपुर। समाचार पत्र विक्रेता जन कल्याण समिति ने एक सिपाही पर गालीगलौज करने व फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देने के आरोप को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने एसपी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि 20 मई को समाचार पत्र विक्रेता पाली के बस स्टैंड पर समाचार के बंडलों को खोल कर वितरित करने के लिए थैले में भर रहे थे। इसी दौरान डायल 100 के सिपाही ने अखबार की मांग की। जिस पर पीड़ितों ने कहा कि अखबार ज्यादा नहीं है। उक्त सिपाही गाड़ी से उतरकर जबरन अखबार की मांग करने लगा। मना करने पर गालीगलौज कर फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देने लगा। साथ ही कहा कि जब तक में पाली में रहूंगा किसी न किसी दिन मेरी लाठी के नीचे आ जाएगा। उक्त की धमकी से समाचार विक्रेताओं में भय बना हुआ है। समिति ने सिपाही का स्थानांतरण करने की मांग की है। ज्ञापन पर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कश्यप, राकेश कुशवाहा, निक्की विश्वकर्मा, शिवधर, राम कुशवाहा, रविंद्र रजक, अवधेश, नीरज शर्मा के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें