फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी की प्रचार सामग्री रखे दो वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी की प्रचार सामग्री रखे दो वाहन पकड़े
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा निर्वाचन प्रभारी (एफएसटी) टीम ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन प्रत्याशियों की दो गाड़ियों को अलग-अलग स्थानों से चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी चुनाव प्रचार सामग्री के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने एफएसटी टीम प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफएसटी टीम प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर पवन कुमार ने थाना कोतवाली को तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल की शाम को ललित पैलेस के पास स्टेशन रोड पर एक गाड़ी में सपा व बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह की चुनाव प्रचार सामग्री पकड़ी गई। आनंद होटल के पास साईं मंदिर के नजदीक एक गाड़ी में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की प्रचार सामग्री पकड़ी गई। एफएसटी टीम प्रभारी पवन कुमार की तहरीर के आधार पर दोनों वाहनों को कोतवाली पुलिस को सौंपकर अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें