फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी जमा नहीं हुए एक सैकड़ा से अधिक हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस के बाद भी जमा नहीं हुए असलहा
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से लाइसेंसी हथियार जमा कराए जा रहे हैं, इसके लिए उन्हें पूर्व में नोटिस भी दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी एक सैकड़ा से अधिक लाइसेंसधारकों ने अपने असलहा जमा नहीं किए है। इस पर पुलिस ऐसे लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पूरे क्षेत्र में लाइसेंसधारियों को नोटिस जारी करके कोतवाली में शस्त्र जमा कराने को कहा है। पिछले दिनों में अधिकांश लाइसेंसधारियों ने अपने-अपने शस्त्र जमा करा दिए, लेकिन अब भी एक सैकड़ा से अधिक लाइसेंसधारियों ने अपने शस्त्र जमा नहीं किए हैं। जबकि, आधे ही शस्त्र जमा हो सके हैं। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है, जिसके लिए शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कोतवाली प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि जिन लाइसेंसधारियों ने शस्त्र जमा नहीं किए हैं, उनके शस्त्र निरस्त करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत करीब तीन हजार अपराधियों को शांतिभंग के तहत पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें