चकबंदी की शिकायतों के निस्तारण में हो रही भ्रष्टाचार
ललितपुर। पाली तहसील क्षेत्र के ग्राम सिंदवाहा के एक किसान ने चकबंदी उपनिदेशक समेत विभागीय अधिकारियों पर चकबंदी में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्राम सिंदवाहा के पीड़ित किसान कृष्ण कुमार नायक पुत्र हरदयाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि चक आवंटन के बाद भी चको को नाप दिया गया है। इसकी शिकायतों की सुनवाई उप निदेशक चकबंदी स्तर पर चल रही है। इसमें सहायक चकबंदी अधिकारी और उन निदेशक के पेशगार द्वारा रिश्वत लेकर गलत तरीके से शिकायतों का निस्तरण किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शिकायत का निस्तारण विगत आठ फरवरी 2018 में किया गया है। इससे पूर्व में उससे 50 हजार रुपये की मांग की गई थी, रुपए नहीं देने पर विपक्षी से रुपए लेकर उसके पक्ष पर गलत तरीके से फैसला कर दिया गया है। पीड़ित ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।