फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: दुकान में आग लगाकर किया हजारों का नुकसान चार समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में आग लगाकर किया हजारों का नुकसान
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुदरापुरा गांव स्थित दुकान में आग लगाकर हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गुदरापुर गांव निवासी विजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव में दुकान संचालित कर व्यापार करता है। दो जुलाई को गांव निवासी देशराज पुत्र मुन्नी और बालचंद्र ने रंजिशन उसकी दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान में रखा हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एक किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
ललितपुर। नाराहट थानांतर्गत कस्बा स्थित उमरिया चौराहे से डोंगरा कलां रोड से पुलिस ने एक महिला को एक किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक ए के सिंह को सूचना मिली कि उमरिया चौराहे से डोंगराकलां गांव की ओर रोड पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर निर्धारित स्थान पर खड़ी महिला पटसेमरा गांव निवासी सविता सिंह को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से एक किलो गांजा बरामद किया गया है।
------------

नाबालिग से किया बलात्कार
ललितपुर। बार थानांतर्गत एक गांव की निवासी नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जुलाई को जब उसकी नाबालिग पुत्री गांव के पास ही स्थित खेत पर ही थी, इसी दौरान गांव के निवासी मनोहर कुशवाहा ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----------

एकराय होकर की मारपीट
ललितपुर। सौजना थानांतर्गत टीकरा गांव में एक ग्रामीण के साथ एकराय होकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टीकरा गांव निवासी जगदीश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 जुलाई को वह गांव में था, इसी दौरान गांव के ही निवासी मानसिंह, सूरज सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र रामचरन यादव, नरेंद्र सिंह पुत्र सूरज सिंह, रतन पुत्र मान सिंह अकारण ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें