फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की बीमारी की खबर सुन महिला ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की बीमारी की खबर सुन महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम बरौदिया और हाल निवासी मोहहल्ला लैड़ियापुरा निवासी एक महिला ने पिता को कैंसर की बीमारी की खबर सुनने के बाद फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने खुद को सीना में दर्द होने की बात कहकर पति को दवा लेने भेज दिया और घर में रस्सी के फंदे से लटककर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्राम बरौदिया निवासी ज्योति राजा (35) पत्नी राघवेंद्र सिंह शहर के मुहल्ला लेड़ियापुरा में अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पति व बच्चों केे साथ रह रही थीं। सोमवार की दोपहर में जब उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे और वह खाना बना रही थी। तभी, उसने अपने सीना में दर्द की बात कहकर पति को दवा लेने के लिए भेज दिया। दोपहर में करीब बारह बजे जब पति राघवेंद्र घर लौटा, तो उसने ज्योतिराजा को किचिन में रस्सी के फंदे से लटका पाया। उसके चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी उसके घर गए और उसने पड़ोसियों की मदद से पत्नी को फंदे से उतारा। बेहोश समझकर उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने ज्योतिराजा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्योतिराजा के दो बच्चे हैं, एक पुत्र और एक पुत्री। उन्हीं की पढ़ाई के लिए दोनों पति-पत्नी ललितपुर रह रहे थे। दो दिन पहले ज्योतिराजा को उसके पिता के कैंसर होने की जानकारी मिली, तभी से वह परेशान रहने लगी और इसी वजह से उसके फांसी लगाए जाने की संभावना जताई है। जानकारी मिलने पर बानपुर निवासी मायके पक्ष के लोग भी घर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें