फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स पर लगाया अवैध रुपए मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्स पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। तहसील ललितपुर के ग्राम सिलगन निवासी आकाश पुत्र कालूराम ने जिला महिला चिकित्सालय में तैनात एक नर्स पर पत्नी का प्रसव के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि 10 जुलाई को रात्रि में उसकी पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उसे जिला महिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने बिना देखे ही उसकी पत्नी को झांसी रिफर का पर्चा बना दिया था। लेकिन उसके पास पैसों का इंतजाम नहीं होने के कारण पूरी रात ही अपनी पत्नी व परिजनों के साथ अस्पताल के बाहर बैठा रहा। तब 11 जुलाई की सुबह कुछ कर्मचारी उसकी परेशानी देखकर मदद को आए और उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पत्नी की सामान्य प्रसव हो गया। इसके बाद अस्पताल में तैनात एक नर्स ने उससे सुविधा शुल्क की मांग की है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें