ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत रजवारा गांव निवासी युवक की सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रजवारा गांव निवासी प्रमोद राय (37) पुत्र कन्हईया लाल सात मार्च की रात गांव में स्थित दुकान पर जाने के लिए सड़क पार कर जा रहा था। तभी ललितपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को आननफानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी रविवार की सुबह मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में बड़ा था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।