गुंडा टैक्स मांगने का आरोप
ललितपुर। थाना जाखलौन कस्बा निवासी अंकित साहू ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर गांव के ही दबंग पर अवैध रुपयों की मांग को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव का ही एक दबंग ने घर में घुस आया और कहा तेरी टैक्सी चलती है तो मुझे 2000 रुपये महीने चाहिए। रुपये देने से मना करने पर दबंग आगबबूला हो गया। गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग आए। लोगों को आते देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने कार्रवाई कर परिजनों की जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है।
प्रधान पर लगाया विकास कार्यों में अनियमितताएं करने का आरोप
ललितपुर। विकासखंड विरधा अंतर्गत ग्राम टेनगा निवासी ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितताएं कर सरकारी धन हड़पने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया कि प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में अनियमितताएं की गयी हैं, जिनमें पांच ट्राली मोरम डालने में 45000 रुपये निकाले गए हैं। सार्वजनिक कुआं गहरीकरण व मरम्मत में मात्र औपचारिकता की गई और 54000 रुपये निकाल लिए गए। चबूतरे के निर्माण में पुराने चबूतरे को दिखाकर 45000 रुपया निकाल लिए हैं। हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 101611 रुपया निकाल लिए जबकि कोई मरम्मत नहीं की गई। खडंजरा की मरम्मत में 15000 रुपये निकाले गए। ग्राम पंचायत में स्वच्छता सामग्री के नाम पर 36000 रुपये क्रय के नाम पर निकाले गए जबकि कोई सामग्री नहीं खरीदी गई। ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में अनियमितताएं की गई हैं। ग्रामवासियों ने जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन पर रघुराज सिंह, राजू रजक, भूपेंद्र सिंह, तिलक राम, ज्ञानसिंह लोधी, रामसिंह, गुलाब, दुर्गसिंह, नंदराम, रूप सिंह के हस्ताक्षर हैं।