लेखपाल पर लगाया गलत नाप का आरोप
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम टोड़ी निवासी भोला पुत्र मनु अहिरवार ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर लेखपाल और कानूनगो पर पैसा लेकर गलत नाप करने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव के ही प्रभावशाली लोगों से लेखपाल व कानूनगो ने रुपये लेकर जमीन को पैदल चलकर बता दिया कि जमीन यहां से है और विपक्षियों को गलत कब्जा करवा दिया है। कब्जा करने से मना करने पर गालीगलौज कर मारपीट करने को आमादा हो जाते हैं। लेखपाल द्वारा धमकी दी जाती है कि कहीं भी शिकायत कर जांच मेरे ही पास आएगी। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई कर बगीचा को कब्जा मुक्त करवाने एवं जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
रुपये की मांग पूरी न करने पर लगाया झूठे मुकदमा का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला गोविंद नगर बंध निवासी मीराबाई पत्नी सुखलाल व ग्राम बुढ़वार निवासी राजकुमार पुत्र भगोने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवैध रुपयों की मांग करने व झूठे मुकदमा में फसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मोनू की गोद भराई के लिए बड़ौरा थाना बबीना जिला झांसी फोटोग्राफी के लिए गौरव पुत्र रामदास झां गया था। वापिस आते समय लखनपुरा बांसी के पास 12 अप्रैल को गौरव का मोटर साइकिल चलाते हुए ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। जिसे एंबुलेेंस से लेकर जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया जहां रास्ते में ही मौत हो गई। इसमें फोटोग्राफर मृतक गौरव के पिता व रिश्तेदारों द्वारा पीडितों से एक-एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे न देन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।