फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों के अंधाधुंध कटान पर की गई चिंता व्यक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ों के अंधाधुंध कटान पर की गई चिंता व्यक्त
विज्ञापन

ललितपुर। वन विश्राम गृह परिसर ललितपुर में विश्व वानिकी दिवस पर पेड़ों के अंधाधुंध कटान पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। मौजूदा समय में मौसम में कई बदलाव देखे जा रहे हैं जो मनुष्य के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। ह्देश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति ने धरा को पेड़-पौधों से सजाया है, लेकिन उनके अंधाधुंध कटान से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने जंगलों में खड़ी वनस्पतियों के रखरखाव पर बल दिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी जगमोहन नामदेव ने वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनों के बिना मनुष्य का जीवन असंभव है, साथ ही शहरों में बढ़ते हुए वाहनों व उनके द्वारा फैल रहा प्रदूषण बेहद चिंता है। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने विश्व वानिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1971 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत सहित कई देशों ने अपनी धरा पर वृक्षों/वनस्पतियों/वन्यजीवों के संरक्षण व पर्यावरण में सुधार के लिए संकल्पित होकर विश्व वानिकी दिवस की शुरुआत की गई थी। हम सभी का दायित्व है कि जन जागरूकता के माध्यम से आमजन तक पर्यावरण बचाओ वृक्ष लगाओ के संदेश को पहुंचाना होगा। इस मौके पर वेद शुक्ला, रमेश पाठक, देवेंद्र सिंह यादव, आशीष आनंद, भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अंत में कमलापति वन दरोगा ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें