फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने 11 मोबाइल सहित शातिर चोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने 11 मोबाइल सहित शातिर चोर पकड़ा
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा शातिर अपराधी
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म से दो शातिर चोरों को पकड़ा है, जिनमें से एक के पास 11 मोबाइल और दूसरे अपराधी के पास से नशीला डायजापाम पदार्थ जब्त किया है। उक्त दोनों अपराधियों पर पूर्व से कई मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जीआरपी संजय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर और आने जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर चोरी का माल बेचने की फिराक में घूूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा, तो उसके पास से 11 अदद विभिन्न कंपनियों के मोबाइल और 195 रुपये नगद मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम नेहरू नगर निवासी बारेलाल पुत्र रामपाल अहिरवार बताया। जानकारी पर पता चला कि उक्त बारेलाल एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर है, जो निरंतर ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करता है। इस पर विभिन्न स्थानों पर करीब 21 मामले दर्ज हैं। वहीं चेकिंग के दौरान ही दूसरा आरोपी पप्पू पुत्र हिम्मत जो नेहरू नगर में ही हड्डी मिल के पास रहता है, उसके पास से 120 ग्राम डायजापाम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। यह ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इसके खिलाफ थाना जीआरपी में ही एनडीपीएस एवं अन्य प्रकार के करीब दस मामले दर्ज हैं। जीआरपी ने इन दोनों अपराधियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें