बच्चों सहित आत्मदाह करने की चेतावनी
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट के ग्राम तरगुवां निवासी गीता पत्नी मोहन ने कस्बा बांसी निवासी प्रभावशाली लोगों पर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। कार्रवाई न होने बच्चों सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि पीड़िता के नाम थाना जखौरा की चौकी बांसी में आराजी जमीन है। जिस पर खेती बाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। जिस पर कस्बा बांसी निवासी प्रभावशाली लोग कब्जा करना चाहते हैं। जिसकी शिकायत कई बार पुलिस चौकी व तहसील तालबेहट में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बीते 15 अगस्त को विपक्षियों ने खेत में बोई उड़द की फसल में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया है। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई करने व नुकसान की भरपाई करवाए जाने की मांग की है। कार्रवाई न होने बच्चों सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।