किराएदार ने लगाए मोबाइल चोरी के आरोप
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी एक व्यक्ति ने थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर भवन स्वामी के पुत्रों पर मोबाइल चोरी के आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बम्हौरीकलां निवासी कृष्णकांत रजक ने शिकायती पत्र में बताया कि वह मोहल्ला गांधीनगर में किराए के मकान में रहता है। रात में वह पढ़ाई करते-करते दरवाजा खुला रखकर सो गया। किसी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। उसने मकान मालिक के पुत्र से पूछताछ की तो अभद्रता करने लगा। जब मैंने दूसरे मोबाइल से फोन किया तो घंटी गई, लेकिन फिर स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित से एसपी से कार्रवाई की मांग की है।