फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी एक युवक ने शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह होने पर परिजनों ने देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी अनिकेत सोनी (18) कटरा बाजार में सराफा की दुकान चलाता था। शुक्रवार की रात को वह अपने कमरे में सोने चला गया और अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो वह फांसी पर लटक रहा था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। अनिकेत दो भाई और एक बहन में वह सबसे बड़ा था। सदर पुलिस चौकी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि युवक अनिकेत की फांसी लगाने से मौत हुई है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। यह स्पष्ट नहीं कि उसने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें