फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर विवाद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर वन प्रभाग की शिवपुरी रेंज कॉलोनी के पास वन भूमि पर समीपवर्ती आश्रम की ओर से कब्जे का प्रयास किया गया, जिसे वनकर्मियों ने जेसीबी से हटा दिया। इस बीच वनकर्मियों और आश्रम के कर्मचारियों में नोकझोंक हो गई। पुलिस ने विवाद में एनसीआर काटकर तहकीकात शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुनिकीरेती स्थित शिवपुरी रेंज कार्यालय के पास विभाग की आवासीय कॉलोनी है। इसके पास ही एक आश्रम है। हाल में आश्रम प्रबंधन ने कंक्रीट के पिलर बना लिए। इसकी जानकारी होने पर वनकर्मियों ने रेंज अधिकारी को सूचना दी। इसके बाद दस्तावेजों में भूमि की जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर आश्रम द्वारा बनाए गए पिलर हटा दिए गए। कार्रवाई के दौरान आश्रम कर्मचारी वनकर्मियों से भिड़ गए। इसके बाद मामला मुनिकीरेती पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने एनसीआर काटकर विवाद की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया विवाद की जानकारी है। मामले की पड़ताल की जा रही है। रेंज अधिकारी स्पर्श काला ने कि बताया कि वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसे जेसीबी से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें