फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय नहीं मिला तो घंटाघर पर करेंगे अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय नहीं मिला तो घंटाघर पर करेंगे अनशन
विज्ञापन

ललितपुर। तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम बानौनी के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। ग्राम बानौनी निवासी इमरत कुशवाहा ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पचास साल पुराने पैतृक मकान पर कुछ लोग ने कब्जा करने की फिराक में हैं। वह गलत तथ्य दर्शाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बीते दिनों मकान पर कब्जा करने लगे तो इसका उसने विरोध किया। इस पर विपक्षी गालियां देते हुए धमकाने लगे। अब उसके पास घंटाघर के प्रांगण में बैठने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। उसने छह अगस्त को अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें