कूलर में करंट से महिला की मौत
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम घटवार निवासी महिला कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को ग्राम घटवार निवासी रामदेवी (25) पत्नी रामकिशन सुबह अपने कमरे में पोंछा लगा रही थी। इसी दौरान महिला का शरीर कूलर में टकराया और करंट लगने से बेहोश हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर आई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।