फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: शिकायत मिलने पर लेखपाल को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर लेखपाल को किया निलंबित
विज्ञापन

ललितपुर।
डीएम मानवेंद्र सिंह द्वारा चलाए जा रहे चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार की शाम मड़ावरा ब्लाक के धौलपुरा गांव में चौपाल लगाई गई। इस दौरान शिकायतें मिलने पर डीएम ने गांव के लेखपाल को निलंबित करने और विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, चौपाल से पूर्व गांव में बन रहे शौचालयों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान डीएम ने सर्वप्रथम विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की और अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिया कि विद्युत कैंप लगाकर ग्रामीणों को नि:शुल्क कनेक्शन दें। चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन, हैंडपंपों की समीक्षा, रोजगार गारंटी योजना, पेंशन, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। वहीं, चौपाल के दौरान राजस्व विभाग की समीक्षा में ग्रामवासियों ने लेखपाल आकाश अग्रवाल द्वारा की जा रही विभिन्न अनियमितताओं और लापरवाहियों की शिकायत डीएम से की। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने एसडीएम पाली को निर्देश दिया कि लेखपाल आकाश अग्रवाल को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच करें। चौपाल के दौरान सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह, एसडीएम पाली देवेंद्र पाल, ग्राम प्रधान उदयचंद्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें