बूथ कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
ललितपुर। वंशीपुरा विहारी मंदिर पर बृहस्पतिवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन सेन ने सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया। इस दौरान डा. दीपक चौबे ने सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाने की अपील की है। जिला मंत्री रत्नेश तिवारी ने बताया कि प्रयाग में लगने वाले कुंभ के मेले में तीर्थ यात्रियों को आने जाने के लिए 10 से 15 जनवरी तक सरकार की ओर से नि:शुल्क बस सेवा की व्यवस्था की जा रही है। नगरअध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि खराब हो सकता है, लेकिन भाजपा खराब नहीं है। इस दौरान ब्रजेंद्र राजपूत, सचिन तिवारी, कशिक नामदेव, रामरती रैकवार, संगीता, प्रदीप राठौर, रोगेंद्र सिंह, तेजास्व श्रीवास्तव, सुरेंद्र राठौर मौजूद रहे। वहीं, गांधीनगर सेक्टर के बूथ कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर व पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बूथ अभिनंदन समिति के प्रभारी अशोक कुमार गोस्वामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पर आधारित पार्टी है। पार्टी में छोटे-छोटे कार्यकर्ता का भी महत्व होता है। इस दौरान पार्षद केके पंथ, अनुराग जैन शीलू, संदीप बुंदेला, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, किंजल हुंडैत, धीरेंद्र बुंदेला, तारा जैन मौजूद रहे।