फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: हार-जीत की बाजी लगाते छह जुआरी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हारजीत की बाजी लगाते छह जुआरी पकड़े
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू नगर चौकी क्षेत्र में सिद्धन मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते छह जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। छापेमारी में जुआरियों के पास 3820 रुपये बरामद हुए। 19 अगस्त की देर शाम नेहरू नगर चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला को सूचना मिली कि सिद्धन मंदिर के पास जुआ खेला जा रहा है। इस पर चौकी इंचार्ज ने सिपाही धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार व मनोज के साथ घेराबंदी कर सिद्धन मंदिर के पास जुएं के फड़ पर छापा मारी की। इस दौरान मौके से हारजीत की बाजी लगाते छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुआरियों ने अपना परिचय आजादपुरा मुहल्ला निवासी विजय राठौर, महेंद्र कुशवाहा, रविंद्र, बृजेश कुशवाहा, मुहल्ला नेहरू नगर निवासी बृजेश कुमार अहिरवार व अमित कुमार बताया। मौके से पुलिस ने फड़ से 3110 रुपये और जुआरियों की तलाशी के दौरान 710 रुपये बरामद किए। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें