फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों की रकम वापस दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेशकों की रकम वापस दिलाई जाए
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा पीएसीएल कंपनी में 5.85 करोड़ निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम मानवेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि देशभर के 1983 से काम कर ही कंपनी पर्ल्स ग्रुप ने पीएसीएल कंपनी के नाम से रियल स्टेट कंपनी शुरू की थी। जिसमें भूखंड देने के नाम पर कंपनी ने एक मुस्त भुगतान एवं किस्त योजना के नाम से देश के करीब छह करोड़ निवेशकों से लगभग 49.100 करोड़ रुपया एकटठा किया गया। उक्त कंपनी को सरकार द्वारा मंजूूरी मिली हुई है। 22 अगस्त 2014 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड सेबी ने पीएसीएल को समस्त कारोबार बंद करने एवं निवेशकों को ब्याज सहित पैसा वापस करने का आदेश दिया था। जिसके खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भी दो फरवरी 2016 को निवेशकों का पैसा छह माह में वापस करने के आदेश दिए, लेकिन आजतक उक्त निवेशकों का एक पैसा भी वापस नहीं किया गया है। किसान यूनियन ने राष्ट्रपति से उक्त रुपया वापस कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह राजपूत, रामकुमार राजपूत, रामलाल, संतोष कुमार, हरचरन साहू, अरविंद सिंह, अशोक कुमार, नीरज व मुन्नालाल आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें