फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने पर दमकल गाड़ी नहीं पहुंची
विज्ञापन

महरौनी। मोहल्ला लुहरयाना में सिलेंडर में आग लग जाने से आग ने विकराल रूप धरण कर लिया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन गाड़ी नहीं पहुंची। लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

लुहरयाना में नरेश खटीक के मकान में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। घर के सदस्य बाहर निकल आए और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से आग और तेजी से बढ़ी। कच्चा मकान होने के कारण घर में लगी लकड़ी का छप्पर भी जल गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन गाड़ी जिला मुख्यालय से समय पर नहीं पहुच पाई। सूचना पर तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और बंद बिजली लाइन को चालू कराकर मुहल्ले में लगी पानी की तीन मोटरों को चालू कराकर मुहल्ले वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लेकिन, नरेश खटीक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। पार्षद ब्रजेश रिछारिया ने कहा कि अगर दमकल गाड़ी तहसील मुख्यालय पर होती तो आग पर शीघ्र काबू पा लिया जाता। वहीं, भाजपा नेता प्रभु राय ने कहा कि गर्मी का मौसम है, आगजनी की घटनाएं आम बात हैं। दमकल गाड़ी जिले पर रहने से समय से नहीं पहुंच पाती है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए एक गाड़ी को महरौनी में रख जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें