मां बेटी के अपहरण में चार पर मुकदमा दर्ज
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत एक गांव निवासी मां-बेटी के अपहरण के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना मड़ावरा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम बुढ़वार निवासी करीम खां, समेत चार लोगों ने उसकी पत्नी व पुत्री को रेलवे स्टेशन से अपहरण करके ले गए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उक्त मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।