करंट से ट्रैक्टर चालक की मौत
ललितपुर। थाना व कस्बा पूराकलां में भूसा भरकर ला रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बिजली का तार टकरा गया, इससे करंट लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। साथ ही भूसे में भी आग लग गई। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
परिजनों ने बताया कि शाम को करीब साढ़े छह बजे नाथूराम (50) पुत्र सरमन ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर अपने घर ला रहे थे। अभी वह गांव में थाने के पीछे की सड़क पर पहुंचे थे, तभी अचानक बिजली का लटकता हुआ तार उनकी ट्रॉली में भरे भूसा से जा टकराया, जिससे भूसा में आग लग गई और ट्रैक्टर में करंट आने से उनकी मौत हो गई।