कोतवाली के बैरवारा गांव निवासी रमानंद पुत्र हरजू अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 जुलाई को वह गांव में ही था। इसी दौरान गांव निवासी राहुल पुत्र प्रकाश अपने भाई गजेंद्र के साथ आ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।