फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों पर लगा नर्सरी में रखी लकड़ी को उठाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वन कर्मियों पर लगा नर्सरी में रखी लकड़ी उठाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
सेवानिवृत्त वन दरोगा ने सामाजिक वानिकी प्रभागीय निदेशक को शिकायती पत्र देकर ललितपुर रेंज के कर्मियों पर नर्सरी में रखी लकड़ी को उठाने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया कि जिस समय भंडारण स्थल से लकड़ी पिकअप में लदवाई जा रही थी, उसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रिटायर वन दरोगा मो. कादिर खान ने डीएफओ को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ललितपुर वन रेंज अंतर्गत गोविंद सागर बांध के समीप पौधशाला स्थित है। इसमें अवैध कटान और सूखे पेड़ों को कटवाकर उसका भंडारण किया जाता है। पांच सितंबर को दोपहर एक बजे इसी भंडारण स्थल से पांच-छह मोटे एक सौ साठ से एक सौ नब्बे गोलाई के टुकड़े पिकअप वाहन में लादे जा रहे थे। इसकी जैसे ही सूचना मिली तो मौके पर जाकर उसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। इसमें पूरे मामले में ललितपुर वन रेंजर सहित अन्य कर्मियों की मिलीभगत सामने आ रही है। इस बात की पुख्ता जानकारी लगी है जो लकड़ी पिकअप में लादी गई थी उसे विभागीय सी एक और सी सत्रह रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया था। इसका अनुचित फायदा उठाकर शीशम की लकड़ी को दूसरी जगह पहुंचाने की फिराक में थे। ऐसे ही रेंजर आवास के पास लकड़ी के टुकड़े रखे हुए हैं। यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वन विभाग को क्षति पहुंचना तय है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर धरना पर बैठने की चेतावनी भी दी है। उधर, प्रभारी डीएफओ वीके यादव का कहना है कि लकड़ी उठाने के मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन, इसकी वास्तविकता तक पहुंचने के लिए पड़ताल की जाएगी। इस संबंध में एसडीओ ललितपुर से कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें