राजीनामा का दबाव बनाने का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत एक मुहल्ला निवासी महिला ने दो युवकों व साथियों पर छेड़खानी करने के आरोप को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया है कि उसकी पुत्री अपने भाई के साथ किराए से रहकर पढ़ाई करती है। जहां पर पड़ोस के रहने वाले दो युवक अचानक कमरे में घुस आए और हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने लगे। उसने व भाई ने विरोध किया तो विपक्षि व उसके साथियों ने भाई के साथ मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर मकान मालिक की पत्नी व बेटियों ने ललकारा व नाबालिग को कब्जे से छुड़ाया। जिस पर विपक्षियों ने धमकी दी कि में मंत्री का रिश्तेदार हूूं। ऐसे मुकदमा में फसवाउंगा कि 6 माह तक जमानत नहीं करा पाओगी। पीड़िता की ने कानूनी कार्रवाई करने व भाई सहित जान माल की सुरक्षा की मांग की है। वहीं, मकान मालिक की पुुत्री ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को प्रार्थनापत्र सौंपकर विपक्षियों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि हमारे मकान में एक नाबालिग छात्रा व उसका भाई पढ़ाई करने के लिए किराए से रहतेे है। इसको मुहल्ला के ही निवासी दो युवक जबरन हाथ पकड़कर ले जाने लगे व उसके भाई के साथ मारपीट कर रहे थे। नाबालिग के शोर मचाने पर हम दोनों बहिनों सहित मां ने बचाया। जिस की रंजिश मानकर विपक्षियों ने झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विपक्षी के साथी आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मंत्री के रिश्तेदार होने का रौब झाड़ते है। राजीनामा लिखवाकर दिलवाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने मामला की जांच कराए जाने व परिजनों की जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है।