फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन रेल लाइन के खंभे पर लटका मिला अज्ञात शव.

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल लाइन के खंभे पर लटका मिला शव
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला सिद्धनपुरा के पास रेलवे की निर्माणाधीन तीसरी लाइन के एक खंभे पर बुधवार की सुबह से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मौके पर भीड़ लग गई। मुहल्ला सिद्धनपुरा स्थित रेलवे पुल के पास तीसरी लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां रेलवे द्वारा मिट्टी डालकर खंभे लगाए गए हैं। मंगलवार की देर रात यहां एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंधेरे में खंभे से लटककर फांसी लगा ली। बुधवार को सुबह होने पर वहां से निकल रहे लोगों की नजर खंभे पर लटककर रहे व्यक्ति पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को खंभे से उतारकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिरहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें