बानपुर थानाध्यक्ष निलंबित
ललितपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सरकारी पिस्टल से फायर करने के मामले में बानपुर थानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने निलंबित कर दिया है। मामलेे में सीओ सिटी को विभागीय जांच सौंपी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग मनारी-चंडीगढ़ पर 11 जून को नागचला के पास जीप व सफारी चालक के बीच आगे निकलने के विवाद में बानपुर थानाध्यक्ष द्वारा सर्विस रिवॉल्वर से फायर कर दिया था। इस पर मंडी पुलिस ने थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने मंडी के पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें सरकारी 9 एमएम पिस्टल व दस कारतूस बानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंदेल अपने साथ ले जाने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया है।