अवैध कब्जा रोके जाने की मांग
ललितपुर। नहर रोड और ललितपुर-सागर हाइवे के काश्तकारों ने डीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर हदबंदी की कई जमीन पर अवैध कब्जा रोकने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि उनकी जमीन ललितपुर-सागर हाइवे और गोविंद सागर नहर में अधिग्रहीत की गई थी। शेष जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाह रहे हैं। मांग की गई कि आराजी संख्या 6537/1 और 6542/3 नेहरू महाविद्यालय के पास की जमीन पर अवैध कब्जा रोका जाए। ज्ञापन पर मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी देवी शंकर, अशोक कुमार, कमलेश साहू, कामता प्रसाद, जयनारायण, रामप्रकाश, परशुराम आदि के हस्ताक्षर हैं।