फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर शादी तोड़ने में दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर शादी तोड़ने में दो पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम मकरीपुर में दो युवकों पर एक लाख रुपये मांगने और धोखाधड़ी कर शादी तोड़ने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने नाराहट पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात मई को रोशन ने फोन के द्वारा रमेश से कहा कि उसकी जिस लड़की से शादी हो रही है, वह सही नहीं है। यह कहकर शादी तुड़वा दी और महिला से उसकी शादी में खलल नहीं डालने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की मांग भी की। रुपये नहीं देने पर उसकी शादी तोड़ने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष नाराहट वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की की शादी कराने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहा था और रुपये नहीं देने पर लड़की की शादी तोड़ दी, जिसके चलते पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अब लड़की की शादी कहीं और हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें