फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी दो युवतियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी दो युवतियां, घायल
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को रिश्तेदारी में शादी का कार्ड देकर भोपाल वापस जा रही दो युवतियां रेलवे स्टेशन पर पानी भरकर पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गई। जिससे एक युवती का पैर का पंजा बुरी तरह से चुटहिल हो गया, जबकि दूसरी युवती को कंधे में चोट आई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया।
भोपाल के इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी राखी (22 वर्ष) पुत्री राजौल सिंह अपनी साथी चेतना पाठक पुत्री सुधीर पाठक के साथ भाई की शादी का कार्ड देने ललितपुर आई आई थी। वह दोनों शुक्रवार को पंजाब मेल एक्सप्रेस से भोपाल जाने के लिए प्लेटफार्म पहुंची। ट्रेन आते ही दोनों बोतल में पानी भरने लगीं और जैसे ही ट्रेन चलने को हुई तो दोनों चलती ट्रेन में पीछे की ओर यात्रियों से खचाखच भरे जनरल कोच में चढ़ने का प्रयास करने लगी। इनमें से एक युवती राखी तो चढ़ने में सफल हो गई, जबकि दूसरी दौड़ती हुई चेतना ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, जिसे राखी ने उसका हाथ पकड़कर खींचना चाहा तो अचानक से राखी का संतुलन भी बिगड़ गया और दोनों प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में पटरियां पर जा गिरी। जिससे राखी के पैर का पंजा बुरी तरह से चुटहिल हो गया, जबकि चेतना को कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। घटना देख ट्रेन के उसी कोच में भोपाल जा रहे मड़ावरा निवासी यात्री पुष्पेंद्र ठाकुर ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकते ही प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी दोनों युवतियों को निकाला। युवक ने तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को फोन लगाया और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर ललितपुर में रहने वाले उसके रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स---

मसीहा बनकर यात्री ने बचाई युवतियों की जान
पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन से युवतियों जैसे ही गिरी, उसी दौरान भोपाल जा रहे यात्री पुष्पेंद्र ठाकुर ने बिना देरी किए ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी और उतरकर सबसे पहले युवती चेतना को बाहर खींचा और फिर दूसरी युवती जो ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गई थी, उसे अन्य यात्रियों की मदद से बाहर निकाला और जीआरपी व आरपीएफ की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भी पहुंचाया और एंबुलेंस से दोनों युवतियों को लेकर भोपाल भी पहुंचाया। इस मामले में जीआपी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां पानी भरने के बाद चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहीं थी और इसी दौरान ट्रेन की गति बढ़ने से वह दोनों ट्रेन से गिर गई और घायल हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें