पीएम आवास योजना का काम छोड़ा अधूरा, मुकदमा
ललितपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग के मामले में थाना बानपुर पुलिस ने पांच लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम विकास अधिकारी बार अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कस्बा बानपुर निवासी कविता, शांति, नत्थू, कांशीराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए दो किस्तों में ली गई धनराशि 1.10 लाख रुपये निकालने के बाद निर्माण कार्य पूरा न करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी बार आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि ग्राम बानौनी निवास जानकी ने भी उक्त धनराशि निकालने के बाद आवास निर्माण की राशि का दुरुपयोग किया है। पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।