कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के नाम पर रुपयों की मांग करने के मामले में पुलिस ने जिला जालौन के उरई अंतर्गत एक ग्राम निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जालौन की तहसील उरई अंतर्गत ग्राम गुढ़ा निवासी रिंकूू ठाकुर ने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में अलग-अलग दिनों में बुलाकर नशीला पदार्थ कोल्डड्र्ंिक में पिलाकर उसके साथ गलत काम किया और वीडिया बनाकर वायरल करने के नाम पर चालीस हजार रुपये ले लिए। पचास हजार रुपयों की मांग और करने लगा। रुपये नहीं देने पर उसके साथ गालीगलौज कर परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।