फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पकड़ी मिलावटी शराब, कहीं कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में पकड़ी गई अवैध शराब
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में विभिन्न थानों की पुलिस ने कहीं मिलावटी शराब पकड़ी तो कहीं कच्ची शराब बरामद की है। विभिन्न थानों की पुलिस ने दो दर्जन से अधिक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। जनपद बाराबंकी में पिछले दिनों नकली शराब पीने से कई लोगों की जानें जाने के बाद अब जिले की पुलिस भी सक्रिय हो गई हैं। पुलिस ने जगह-जगह थाना क्षेत्रों के अंतर्गत दबिश देकर कच्ची शराब और तालबेहट क्षेत्र में नकली शराब बरामद की है। थाना पूराकलां क्षेत्र में राजकीय हाईस्कूल पूरा बिरधा के पास से बिरधा निवासी संतराम के कब्जे से 20 लीटर एवं हंसारकला तिराहा से ग्राम नत्थीखेड़ा निवासी मुकेश के कब्जे से दस लीटर शराब बरामद की है। थाना बार पुलिस ने ग्राम भावनी में गांव निवासी चेनू रजक के कब्जे से बीस लीटर एवं खेराडांग निवासी रामसिंह यादव के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। थाना पाली अंतर्गत कबूतरा डेरा एरावनी निवासी कुशलता के कब्जे से पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत मुहल्ला रावतयाना में कैलाश खंगार के कब्जे से सौ लीटर एवं कचनौंदा निवासी बृजेश पाठक के कब्जे से तीस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। थाना महरौनी पुलिस ने पठारोड पर ग्राम चौकी निवास जगत सिंह के कब्जे से बीस लीटर, मुन्ना सिंह के कब्जे से बीस लीटर एवं ग्राम अंडेला निवासी रामकिशन के कब्जे पचास लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इसी प्रकार थाना कोतवाली अंतर्गत कैलगुवां हाइवे मार्ग पर मऊमाफी निवासी कांति कबूतरी के कब्जे से पचास लीटर, जुगपुरा निवासी राजेश अहिरवार के कब्जे से तीस लीटर, ग्राम रजवारा निवासी राजेश रैकवार के कब्जे से तीस लीटर, ग्राम मसौराकलां निवासी कालू राम के कब्जे से पचास लीटर, ग्राम मड़वारी निवासी परमानंद के कब्जे से बीस लीटर, कबूतरा डेरा निवासी एज्ञा कबूतरा के कब्जे से पचास लीटर, ग्राम मसौराकलां निवासी शंकर ढीमर के कब्जे से पचास लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें