मानसिक बीमार महिला ने लगाई फांसी, मौत
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम जमुनियां में कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रही एक महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम जमुनियां निवासी सपना पत्नी लाखन अहिरवार का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। वह विवाह के समय स ही दिमागी रुप से बीमार रहती थी, इससे उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। बीमारी से तंग आकर सपना ने कमरे में तौलिया से फांसी का फंदा बनाकर छत के कुंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के पिता ग्राम दैलवारा निवासी दयाराम ने बताया कि वह शादी के पहले से बीमार चल रही थी और ससुरालियों से उसका इलाज कराने की बात पर ही शादी की गई थी। उसने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाई है। थानाध्यक्ष जाखलौन एके सिंह चौहान ने बताया कि महिला बीमार रहती थी, इसी वजह से फांसी लगाने की संभावना जताई जा रही है।