फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुचकुंद गफा में अवैध निर्माण के मामले में वन कर्मियों ने जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुचकुंद गुफा में हो गया अवैध निर्माण
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर वन रेंज अंतर्गत धौर्रा क्षेत्र स्थित मुचकुंद गुफा में अवैध निर्माण हो गया है। इस मामले में वन दरोगा व वन रक्षक से जवाब-तलब किया गया है। जनपद में कई मंदिर जंगली क्षेत्र में बने हैं। अक्सर मंदिरों के इर्द-गिर्द निर्माण करने के लिए लोग किसी की अनुमति नहीं लेते हैं। ऐसा ही एक मामला तालबेहट वन रेंज में मंदिर व धर्मशाला निर्माण का लंबे समय से चल रहा है। इस मामले में कई स्तर पर जांचें हो चुकी हैं कि अब ललितपुर वन रेंज अंतर्गत धौर्रा क्षेत्र की मुचकुंद गुफा में निर्माण वन कर्मियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे पहले रणछोर मंदिर पर निर्माण की शिकायत हो चुकी है। इसमें भी जांच कराई गई है। गत दिवस इसकी सूचना एसडीओ वन आरएस यादव से की गई। जिस पर उन्होंने ललितपुर रेंजर राजेंद्र सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा। यहां उन्होंने कक्ष और रैलिंग आदि का निर्माण पाया। इस पर उन्होंने वन दरोगा व वन रक्षक से नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसकी अनुमति से निर्माण कराया गया है? और इसकी सूचना विभागीय अफसरों को क्यों नहीं दी गई? इससे वन कर्मियों के हाथ- पैर फूल गए हैं। अब उन्हें जवाब देते नहीं बन रहा है। उधर, वन रेंजर का कहना है कि इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जिसकी भी गलती पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें