ट्रक की टक्कर से विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नेहरू नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अवर अभियंता चंद्रप्रकाश ने तहरीर में बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के पास नेहरू नगर में एक ट्रक के अज्ञात चालक द्वारा बिजली के खंभे में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।