फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत पॉलीटेक्निक के पास ग्राम मसौराकलां में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी दिनेश विश्वकर्मा (38) पुत्र मूलचंद विश्वकर्मा अपने छोटे भाई भोले (28) के साथ मंगलवार को महरौनी में एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात को दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। करीब 11 बजे वह ग्राम मसौराकलां स्थित पॉलीटैक्निक के पास ही पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे भाई भोले विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें