फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बानौली बबाल में दस लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बानौली में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बानौली में बीते रोज कुआं की मिट्टी खोदकर खेत में डालने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एक राय होकर गैरकानूनी तरीके से जनसमूह में शामिल होकर बवाल करने के लिए आरोप में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम बानौली में बीते रोज कुआं खुदाई की मिट्टी दूसरे के खेत में डलवाई जा रही थी। यह देख दूसरे पक्ष ने खेत में मिट्टी डालने से रोका तो दोनों पक्षों में आपस में गाली- गलौज के साथ मारपीट की स्थिति बन गई थी। यह देख दूसरे पक्ष ने डायल 100 पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन मानने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने थानाध्यक्ष जखौरा को सूचना दी। वह पहुंचे तो विवाद शांत कराकर जेसीबी मशीन थाने ले जाने लगे, यह देख कुछ लोगों ने जेसीबी की चाबी निकाल ली और फिर जेसीबी ले जाने से मना कर दिया। पुलिस ने पथराव व बबाल बढ़ने की आशंका पर अन्य थानों से पुलिस बल मंगाकर मामला शांत कराया और जेसीबी थाने ला गए। पुलिस ने जेसीबी को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में ग्राम बानौली निवासी हरेगोपाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राजाबाबू यादव समेत दस आरोपियों के खिलाफ एक राय होकर भीड़ के रुप में जमा होकर मिट्टी डालने, मना करने पर मारपीट कर गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष वृषभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें