फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन महिला कर्मचारी को दो वर्ष से कर रहा परेशान, छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्पलाइन महिला कर्मचारी को दो वर्ष से कर रहा परेशान, छेड़छाड़
विज्ञापन


ललितपुर। महिला हेल्प लाइन में एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दो वर्ष तक उसक ा शारीरिक व मानसिक रुप से उत्पीड़न के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने एक राजनीतिक पार्टी के कथित कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला हेल्प लाइन में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम करमुहारा निवासी राघवेंद्र यादव दो वर्ष से उसे शारीरिक एवं मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा है। इसकी शिकायत उसने पूर्व में महिला थानाध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी सदर को लिखित एवं मौखिक रुप से की थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। वह 181 महिला हेल्पलाइन में कार्यरत है और उक्त युवक आए दिन उसके ऑफिस में आकर उसे जान से मारने की धमकी देता है व ऐसिड अटैक करने की बात करता है। राह चलते उसे परेशान करता है और नंबर बदलकर फोन करता है तथा गाली देकर धमकाता है। बीते 10 मई को एक प्राइवेट नंबर से उसे कॉल की गई, जो चार मिनट 57 सेकंड चली। उसे धमकी दी गई कि वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगा। उसे मार देगा या खुद मर जाएगा और उसका नाम लिखवा देगा। वर्तमान में वह एक किराए के मकान में रह रही है। वहां भी वह सुबह शाम घूमता है व चक्कर लगाता है और उसे अश्लील इशारे करता है। जहां वह अभी रह रही है वहां ग्राउंड फ्लोर पर एक अन्य युवक रहता है, जिसका राघवेंद्र दोस्त बनकर उसके कमरे पर आता है। एक दिन वह उसकी गैरमौजूदगी में जहां वह द्वितीय तल पर रहती है वहां वह आ गया और उसे जान से मारने की योजना बना रहा था। ऐसी स्थित देखकर वह असहज व असुरक्षित महसूस कर रही है। कभी भी उसके साथ अप्रिय घटना घट सकती है। इसके पूर्व भी जब वह अन्य मुहल्ले में किराए से रहती थी तो वहां भी वह उसके कमरे पर आ गया था और उसे गलत नियत से पकड़कर धमकी दी थी कि उसकी सरकार आने दो वह उसे नौकरी से हटवा देगा। इसकी सूचना उसने डायल 100 को दी थी। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि महिला कर्मचारी की तहरीर के आधार पर उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें