जिला चिकित्सालय परिसर में अज्ञात विक्षिप्त की मौत
ललितपुर। जिला चिकित्सालय में कुछ दिनों से घूम रहे एक मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। तीमारदारों की सूचना पर उक्त व्यक्ति का परीक्षण कर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।